{"_id":"696a8a8bd327d525aa0d3859","slug":"preparations-are-in-full-swing-library-to-open-in-sugira-this-month-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121577-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तैयारियां तेज, इसी माह सुगिरा में शुरू होगी लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तैयारियां तेज, इसी माह सुगिरा में शुरू होगी लाइब्रेरी
Sat, 17 Jan 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ की ग्राम पंचायत सुगिरा में लाइब्रेरी के संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माह जनवरी के अंत में लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। प्राकृतिक वातावरण अध्ययन कर छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।
लाइब्रेरी का हैरिटेज लुक बरकरार रखा गया है। एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी ने शुक्रवार को लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी के सामने शोभाकारी पौधे लगवाने, मैदान की साफ-सफाई कर उसमें बच्चों को बैठने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। ताकि छात्र-छात्राएं प्राकृतिक वातावरण में पढ़ाई कर सकें। ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि लाइब्रेरी में 47 छात्र-छात्राएं एक साथ अध्ययन कर सकेंगे। इनवर्टर, फर्नीचर व लाइट फिटिंग का काम पूरा हो गया है। इस दौरान गांव के हरमोहन, जयकिशन, राकेश, महिपाल, खुशबू, रोशनी ने बताया कि लाइब्रेरी शुरू होने से गांव में ही रहकर पढ़ाई का मौका मिलेगा।