फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Preeti tops in applying mehendi

Mahoba News: मनमोहक मेहंदी लगाने पर प्रीति अव्वल

Mon, 05 Aug 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 05 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Preeti tops in applying mehendi
महोबा। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागी छात्राओं ने अपने हाथों पर एक से बढ़कर एक मेहंदी की आकृतियां रचाईं। सबसे सुंदर मेहंदी लगाकर प्रीति वर्मा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के सभागार में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य अर्चना वर्मा व कल्पना सोनी ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। जो छात्राओं के कॅरिअर निर्माण में सहायक होगी। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रीति वर्मा ने बाजी मारी। संजना दूसरे और रेहाना तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह, प्रो. जयभान सिंह, रजनी पाठक, प्रतीक्षा तिवारी, आकृति सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed