{"_id":"6a4fe05c33c2868a8306c9b7","slug":"prayagraj-wins-in-badminton-fatehpur-wins-in-table-tennis-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126940-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बैडमिंटन में प्रयागराज व टेबल टेनिस में फतेहपुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बैडमिंटन में प्रयागराज व टेबल टेनिस में फतेहपुर विजेता
विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 20 परिचय-विजेता ट्राॅफी के साथ टेबल टेनिस की फतेहपुर कीं महिला खिलाड़ी। स्रोत:
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रयागराज जोन की तीन दिवसीय अंतरजनपदीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न मुकाबले हुए। बैडमिंटन पुरुष व महिला वर्ग में प्रयागराज और टेबल टेनिस महिला वर्ग में जनपद फतेहपुर की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के दौरान हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में जनपद प्रयागराज विजेता व जनपद महोबा की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन महिला वर्ग में जनपद प्रयागराज विजेता और फतेहपुर उपविजेता बनी। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में जनपद प्रतापगढ़ विजेता व जनपद प्रयागराज की टीम उपविजेता बनी।
टेबल टेनिस महिला वर्ग में जनपद फतेहपुर विजेता और बांदा की टीम उपविजेता बनी। डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेशएस व एसपी महोबा शशांक सिंह ने प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान विजेता टीमों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ सदर रविकांत गोंड, सीओ कार्यालय तेज प्रकाश, आरआई शिव कुमार, एसआई सुशील सचान, क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।