फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Prayagraj team becomes winner in badminton women's category

Mahoba News: बैडमिंटन महिला वर्ग में प्रयागराज की टीम बनी विजेता

Thu, 23 Nov 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj team becomes winner in badminton women's category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महोबा। प्रयागराज जोन की 26वीं अंतरजनपदीय महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का गुरुवार से आगाज हो गया। पहले दिन बैडमिंटन में विभिन्न जनपदों से आईं टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के फाइनल में प्रयागराज की टीम ने प्रतापगढ़ को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को पुरुष वर्ग का फाइनल खेला जाएगा।



पुलिस लाइन में आयोजित अंतरजनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ व प्रयागराज की टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग के व्यक्तिगत चैंपियनशिप फाइनल प्रयागराज की महिला आरक्षी शालिनी गौतम व नीशू सिंह के बीच खेला गया। जिसमें शालिनी गौतम विजयी रहीं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल प्रयागराज और बांदा के बीच खेला गया। जिसमें प्रयागराज के आलोक मिश्रा, अभय कुमार व विपुल श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांदा की टीम को हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में महोबा और कौशांबी की टीम प्रवेश हुई। दूसरा सेमीफाइनल व फाइनल शुक्रवार को होगा। इस मौके पर अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed