{"_id":"58a33c984f1c1b5733d85bad","slug":"post-office-will-field-shah-today-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक बंगला मैदान में आज होगी अमित शाह की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक बंगला मैदान में आज होगी अमित शाह की रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा रैली के लिए मंच की तैयारियाें में जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी को बुंदेलखंड में पहली रैली होगी। बुधवार को महोबा में अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों के पक्ष में केंद्र की नीतियों का बखान कर भाजपा के पक्ष में आवाज बुलंद करेंगें।
चुनाव की तिथियां नजदीक आ रही है। इससे राष्ट्रीय पार्टियों के कद्दावर नेताओं ने वीरभूमि महोबा से अपने चुनाव को संभालने का अभियान तेज कर दिया है। पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की रैली को डाकबंगला मैदान में संबोधित करेंगें। रैली को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए गए है।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे महोबा रैली स्थल आकर परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगें। रैली स्थल पर आईबी और जैडप्लस के सुरक्षा अधिकारियों ने मंच स्थल का दौरा कर सुरक्षा मानकों के अनुकूल मंच निर्माण के निर्देश दिए। उधर, मंगलवार को पूरे दिन मंच बनाने के काम में कर्मचारी जुटे रहे। अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह दिखाई दे रहा है।