फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Positive activities should be done to motivate the prisoners

Mahoba News: बंदियों को प्रेरित करने के लिए हों सकारात्मक गतिविधियां

Thu, 25 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Positive activities should be done to motivate the prisoners
फोटो 24 एमएएचपी 23 परिचय-उप कारागार का निरीक्षण कर निकलतीं जिला जज व एसपी। स्रोत: पुलिस
महोबा। जिला जज और एसपी ने बुधवार को जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इसमें व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही बंदियों को प्रेरित करने के लिए सकारात्मक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जज विदुषी सिंह व एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने निरीक्षण में बंदियों के आवासीय बैरक, भोजनालय, अस्पताल, रसोईघर आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। बंदियों से बातचीत करके मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर पाए, इसलिए कड़ी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन, चिकित्सा सुविधाओं की नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश भी दिए। जिला जज और एसपी ने कहा कि कारागार एक सुधार गृह है, इसलिए यहां निरुद्ध बंदियों को सुधार की दिशा में प्रेरित करने के लिए सकारात्मक गतिविधियों और परामर्श कार्यक्रमों का संचालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed