फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Poorvi and Umesh won in gymnastics

Mahoba News: जिम्नास्टिक में पूर्वी और उमेश ने मारी बाजी

Tue, 12 Aug 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 12 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Poorvi and Umesh won in gymnastics
फोटो 11 एमएएचपी 18 परिचय-स्टेडियम में जिम्ना​स्टिक में प्रतिभाग करती छात्रा। संवाद - फोटो : संवाद
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को नेहरू इंटर कॉलेज महोबा की ओर से माध्यमिक व बेसिक विद्यालय की मंडलस्तरीय बालक, बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बांदा जिले के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में पूर्वी और बालक वर्ग में उमेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल होने को लेकर छात्रों में उत्साह दिखा। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा बांदा की छात्रा पूर्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की समीक्षा व तीसरे स्थान पर पूजा रहीं। वहीं, बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय फौजदार का पुरवा अतर्रा के छात्र उमेश कुमार ने बाजी मारी जबकि इसी विद्यालय के लवकुश दूसरे और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत, निशांत सिंह, रेनू शांडिल्य, अनु देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed