फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Poonam of Haryana defeated Anshu of Ghaziabad.

Mahoba News: हरियाणा की पूनम ने गाजियाबाद की अंशू को पछाड़ा

Sun, 07 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Poonam of Haryana defeated Anshu of Ghaziabad.
फोटो 06 एमएएचपी 17 परिचय-दंगल में दावपेच दिखातीं महिला पहलवान। संवाद
महोबा/खरेला। ब्लॉक चरखारी के कमलखेड़ा गांव में शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ।इसमें महिला पहलवानोंं के बीच हुईं कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हरियाणा की पूनम ने गाजियाबाद की अंशू को हराया। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य तेजा शिवहरे व व्यापारी नेता भागीरथ नगायच ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती गाजियाबाद की अंशू और झांसी की कोमल के बीच हुई। पांच मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद अंशू विजेता रहीं। दिल्ली की वैशाली ने बनारस की सत्या को हराया। कानपुर की अनी ने नेपाल की अंजशी को पटकनी दी। बांदा के विवेक ने गौतमपुर के रामबाबू को हराया।
विज्ञापन

दयालपुरा के राघवेंद्र ने चित्रकूट के विकास व लखनऊ के शोएब ने बनारस के अमित को पटकनी दी। रिवई के विवेक और बारीगढ़ के नीशू, गहरौली के युवराज और बबेरू के राममिलन के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर पूर्व प्रधान व भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष शिवरतन सिंह, मोहित सिंह, लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed