पॉलीटेक्निक छात्रों का दूसरे दिन भी हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पालीटेक्निक प्रथम वर्ष के छात्र द्वारा तृतीय वर्ष के छात्र की पिटाई के बाद बढ़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानाचार्य पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए छात्राें ने पालीटेक्निक परिसर में शुक्रवार को हंगामा किया।
छात्र-छात्राओं का गुस्सा बढ़ते देख प्रधानाचार्य ने प्रशासनिक अधिकारियाें को बुला लिया। एसडीएम और सीओ सदर द्वारा समझाने बुझाने पर छात्र प्रधानाचार्य को हटाने की मांग पर अड़ गए और प्रधानाचार्य को न हटाए जाने पर शांत न रहने की चेतावनी दी।
पालीटेेक्निक में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रधानाचार्य द्वाराप्रथम वर्ष के छात्राें के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये से नाराज द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र शुक्रवार को पुन: उग्र्र हो गए और पालीटेक्निक परिसर में प्रधानाचार्य के विरुद्ध नारेबाजी की।
छात्राें का गुस्सा देख पालीटेक्निक में अफरातफरी मच गई। प्रधानाचार्य इंजी. पीसी वर्मा ने उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता और सीओ सदर संदीप कुमार को सूचना दी।
एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ राजकीय पालीटेक्निक जा पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। एसडीएम ने छात्रों को मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन छात्राें ने एक नहीं मानी और प्रधानाचार्य पर पक्षपात करने का आरोेप लगाते हुए प्रधानाचार्य को हटाए जाने की मांग की।
एसडीएम ने मामले की जांच कराकर दोषियाें के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर छात्राें ने प्रधानाचार्य को न हटाए जाने पर शांत न रहने की चेतावनी दी है। पालीटेक्निक में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गौरतलब रहे कि मंगलवार शाम को इलेक्ट्रिकल ट्रेड के तृतीय वर्ष के छात्र की प्रथम वर्ष के छात्र ने बाहरी लड़काें के साथ मिलकर ऊदल चौक पर पिटाई कर दी थी।
इस पर बुधवार को तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पालीटेक्निक परिसर में हंगामा किया था। यही नहीं प्रथम वर्ष के छात्राें पर कार्रवाई को लेकर छात्राें और प्रधानाचार्य के बीच तीखी नोकझाेंक भी हुई थी।
कल छात्राें द्वारा हड़ताल की सूचना मिली थी। इससे डीएम को अवगत कराया था। उन्हाेंने एसडीएम और सीओ को छात्राें से बातचीत करने के लिए भेजा था। मैंने छात्राें के अभिभावकाें से बातचीत की है। अब मामला शांत हो चुका है।- इं. पीसी वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक।