महोबा। कांग्रेसियों ने सोमवार को आंबेडकर पार्क में अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही अग्निपथ योजना से युवाओं का भविष्य बर्बाद होगा। योजना के तहत चार साल के लिए नौकरी दी जा रही है। इसके बाद युवा बेरोजगार हो जाएंगे। सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ता रघुपति राघव राजाराम भजन गाते रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष धुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजराज सिंह, श्रवण साहू, विवेक सिंह, रामअवतार, शैलेंद्र विश्वकर्मा, छत्रपाल अहिरवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मामा भारती, वंदना कुशवाहा, गिरजादेवी, शिव देवी मौजूद रहीं।