{"_id":"6295122cd737b767940921d5","slug":"political-mahoba-news-knp6997548133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर के लिए स्वेच्छा से दें जमीनः साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर के लिए स्वेच्छा से दें जमीनः साध्वी
विज्ञापन
संत सम्मेलन में बोलती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। विज्ञान आश्रम विजयपुर में चल रहे विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन में सोमवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हिस्सा लेने पहुंची। साध्वी ने ज्ञानवापी मामले पर कहा कि वहां भगवान शिव की मूर्ति मिली है। इसलिए दूसरे पक्ष को विवाद न करके स्वेच्छा से वह स्थान शिव मंदिर के लिए दे देना चाहिए।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि हमने धारा 370 व राममंदिर निर्माण के वादे पूरे कर दिए हैं। काशी में भोलेनाथ का मंदिर और भव्य हो गया है। कॉरिडोर बनने से बड़ी संख्या में भक्त वहां पहुंच रहे हैं। राम मंदिर के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले में सफाई कर्मियों के अपने हाथों से पैर पखारकर उनका सम्मान किया। ऐसा प्रधानमंत्री भारत में आज तक नहीं हुआ। कहा कि वर्ष 2024 तक हर घर में नल से पानी पहुंचेगा। इस मौके पर तमाम संत मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने डीएम मनोज कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग में हिस्सा लिया। कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले दो बच्चों को प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम केयर योजना के तहत 10 लाख रुपये, पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, मुफ्त शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप व स्नेह पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी, सीडीओ डा. हरिचरन सिंह, अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा मौजूद रहे।