फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

उपचुनाव: तिन्दुही में 73.55 फीसद हुआ मतदान, आज आएगा परिणाम

Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
political
महोबा। विकास खंड कबरई के ग्राम पंचायत तिन्दुही में ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव में शांति पूर्वक 73.55 फीसद मतदान हुआ। महिलाओं और पुरूषों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। दोनो बूथों पर सुबह से लाइनें लगी रहीं। शाम पांच बजे तक मतदान के बाद मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक में जमा करा दी गईं। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। मंगलवार को प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचन का परिणाम आएगा। जिसको लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि विकास खंड कबरई की ग्राम पंचायत तिन्दुही की महिला ग्राम प्रधान शांति देवी की मौत के बाद सीट रिक्त होने पर उपचुनाव संपन्न हुआ है। जिसको लेकर अर्चना और पार्वती दो महिलाओं ने दावेदारी ठोंकी है। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के दो बूथों पर मतदान हुआ। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) रामेश्वर ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 1006 मतदाता है। जिसमें 341 महिला एवं 399 पुरुषों ने मतदान किया है। कुल 73.55 फीसद मतदान हुआ है। मतदान के बाद मतपेटियां ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा में रखवा दी गईं हैं। मंगलवार को गिनती होगी जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed