{"_id":"60411a3d8ebc3ec4487ad7f2","slug":"political-mahoba-news-knp6156206183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे भी उम्मीदवार बनाया जाए, कार्यकर्ता उसका सहयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे भी उम्मीदवार बनाया जाए, कार्यकर्ता उसका सहयोग करें
विज्ञापन
महोबा। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अशोक जाटव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने चुनाव के लिए संचालन समितियां बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आरक्षण होने से बहुत से कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है, लेकिन पार्टी पर विश्वास रखते हुए जिसको भी उम्मीदवार बनाया जाए, उसका हर तरह से सहयोग किया जाए।
प्रदेश मंत्री ने जिले के सभी 14 पंचायत वार्डों के संयोजकों व प्रभारियों के साथ चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामस्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर जोर दिया। कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता का ध्यान रख रही है। बैठकों में यदि अपेक्षित से उपस्थिति कम है तो अनुपस्थित कार्यकर्ताओं से वार्ता करें। पार्टी के 11 मंडलों की जगह अब पंचायत के 14 वार्डों को महत्व देकर काम किया जाए।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि प्रत्येक मंडल प्रभारी व सेक्टर प्रभारी अपने मंडल व सेक्टर में प्रवास अवश्य करें। बैठक में जिला संयोजक मुरली मनोहर तिवारी, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, संतोष चौरसिया, डॉ. कमलेश सक्सेना, प्रीतम सिंह, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।