फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

गहमा गहमी के बीच मंडल अध्यक्ष पद के लिए 39 लोगों ने किए नामांकन

Sun, 13 Oct 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
political
चरखारी में मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर जानकारी देते चुनाव अधिकारी - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़/चरखारी। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर रविवार को जिले में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। गहमागहमी के बीच मंडल अध्यक्ष पद के लिए 39 लोगों ने नामांकन किए। सभी मंडलों में नामांकन अधिक होने से पार्टी हाईकमान को नामों की सूची भेजी गई है। एक सप्ताह के अंदर घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपहाड़ मंडल का निर्वाचन चुनाव अधिकारी गोपीराम राजपूत की देखरेख में 41 सदस्यीय मंडल समिति का गठन किया गया। जो जिला प्रतिनिधि का चुनाव करेगी। मंडल अध्यक्ष पद के लिए मानवेंद्र सिंह, सुनील चंदेल, अरुण मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, दिनेश गोस्वामी, गयाप्रसाद कुशवाहा, हृदेश द्विवेदी, हरिदास अनुरागी, हृदेश महान समेत 9 लोगों ने आवेदन किया। अधिक प्रत्याशी होने के चलते सर्वसम्मति नहीं बन सकी। जिससे चुनाव अधिकारी द्वारा सभी नामों को पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया। अब मंडल अध्यक्ष की घोषणा कानपुर से की जाएगी। इस मौके पर जयेंद्र चंदेल, भानु प्रताप पाठक, आनंद द्विवेदी, चतुरसेन तिवारी, पुष्पेंद्र चौबे, डा. दिनेश राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन अनूप सोनी, संदीप तिवारी, प्रमोद शर्मा व धीरेंद्र पटेल ने दाखिल किए। मंडल चुनाव अधिकारी रामहेत राजपूत व मयंक तिवारी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया कराई गई।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सरस्वती विद्या मंदिर कालेज सभागार में चुनाव अधिकारी मदन राजपूत हमीरपुर व सह चुनाव अधिकारी अंकुर शिवहरे महोबा की देखरेख में कराई गई। जिसमें रजनीश गुप्ता, अमित पटैरिया, संपत मराठा, प्रदीप पंसारी व दीपक गुरुदेव ने नामांकन किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष में अरविंद गुप्ता, पंकज शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह परिहार, निर्दोष राजपूत, मंगल सिंह, जयपाल शिवहरे, रामअवतार सिंह सहित आठ लोगों ने नामांकन किया। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के गहोई गेस्ट हाउस में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में घनश्याम त्रिपाठी, अवधेश रैकवार, प्रेम अनुरागी, अशोक सिंह तोमर, राजू कुशवाहा, दिनेश मिश्रा, विजयपाल, उमेश वर्मा, अखिलेश, महिपाल, ज्ञानेश, सुखलाल सिंह, मंटू गुरुदेव सहित अठारह लोगों ने नामांकन किया। लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष रहे सुखलाल सिंह ने लगातार तीसरी बार नामांकन किया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी उमाकांत सिंह, सह चुनाव अधिकारी विंद्रावन पस्तौर, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed