फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political,mahoba,mahoba news

जिन माफिया ने बुंदेलखंड को लूटा, उन्हीं पर चल रहा बुलडोजर

Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
political,mahoba,mahoba news
दर्शकों का अभिवादन करते पीएम मोदी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महोबा में जल परियोजनाओं के लोकार्पण पर कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड की प्राकृतिक धन संपदाओं का जमकर दोहन किया है। यहां के क्षेत्रों को माफिया के हवाले कर दिया था। उन सरकारों में संरक्षण में माफिया इसे लगातार लूटते रहे। इससे यह वीरों की धरती कंगाल होती गई। अब उन्हीं माफिया पर चुन-चुन कर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है।
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि जिस जल परियोजना का लोकार्पण किया गया है, उसकी योजना 24 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। पिछली सरकारों ने यहां पर सिर्फ फीता काटने का उत्सव मनाने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार के निर्माण कार्यों, परियोजनाओं और उनके लोकार्पण को अपनी सरकार का काम बताने बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन वाली सरकार की तरफ से विकास कार्यों का यह सिलसिला बढ़ता रहेगा, जो लोग हो-हल्ला मचा रहे हैं, वे मचाते रहेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती भगवान श्रीराम को उनके वनवास के समय साथ देने वाली धरती है, लेकिन अचानक से यहां पलायन शुरू हो गया। इसको लेकर पिछली सरकारों ने कभी सोचा तक नहीं। उन्होंने बड़े तल्ख लहजे में कहा कि माफिया यहां की संपदा को लूटते रहे और एक परिवार को यहां की संपदा से आबाद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने ताल तलैया के नाम पर सिर्र्फ फीता काटने का काम किया। बांधो व नालों की खुदाई में कमीशन खोरी का खेल खेला है। दूसरी तरफ बुंदेलखंड के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे। अभी तक बुंदेलखंड के लोग लूटने वाली सरकार को देखते रहे हैं। आज वे विकास करने वाली सरकार को देखकर काफी खुश और उत्साहित हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यहां पर उपस्थित लाखों का जनसमुदाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed