फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political,hamirpur news,hamirpur,pm modi

3240 करोड़ की जल परियोजना बुंदेलखंड को समर्पित....

Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,hamirpur,pm modi
प्रधानमंत्री को स्मृतिचिंह देते सीएम योगी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महोबा में 3240 करोड़ की चार जल परियोजनाओं को बुंदेलखंड को समर्पित किया। इसमें अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना और मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना शामिल हैं। इनसे महोबा, हमीरपुर, बांद और ललितपुर के 4.30 लाख से अधिक लोगों को पेयजल और दो लाख से अधिक किसानों को सिंचाई की सहूलियत होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार जल जीवन मिशन के तहत बुंदेलखंड क्षेत्र के घर-घर और खेतों तक पानी पहुंचाने को लेकर अभी कई और परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंधु, बेतवा, केन और धसान नदियों को लेकर पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में कई परियोजनाओं का बनाने पर भी काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा प्रदेश की योगी सरकार ने केन-बेतवा लिंक का समाधान भी निकाला है। इसकी वजह से यहां के लोगों को बड़ा लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन

पीएम ने बुंदेलखंड की तुलना गुजरात के कच्छ से की
प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड की तुलना गुजरात के कच्छ क्षेत्र से की। कहा कि काफी वर्ष पहले जिस तरह से कच्छ के किसान, माताएं, बहनें पानी के लिए मीलों चलते थे। वही हाल पिछली सरकारों की वजह से बुंदेलखंड का भी रहा है। जिस तरह से गुजरात के कच्छ में उन्होंने साबरमती परियोजना के माध्यम से खेतों और लोगों तक पानी पहुंचा कर खुशहाली लाने का काम किया है, उसी तरह से बुंदेलखंड की प्यासी धरती पर सिंचाई के साथ रोजगार को विकसित करेंगे। इससे लंबे समय तक यहां हुए पलायन पर रोक लग सकेगी और स्थानीय लोगों को जिले में ही रोजगार मुहैया हो सकेगा। हम बुंदेलखंड को भी वही ताकत और जिंदगी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन परियोजना के नाम पर साधा विपक्षियों पर निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि महोबा का पूरा क्षेत्र सैकड़ों वर्ष पहले जल संरक्षण, जल प्रबंधन का मॉडल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर प्रहार किया। कहा कि दिल्ली की सरकारों को घरों से निकाल कर वे बुंदेलखंड तक लाए हैं। अर्जुन सहायक परियोजना इस बात का उदाहरण है। इसी तरह प्रदेश की पिछली सरकारों पर भी उन्होंने बुंदेलखंड का जमकर दोहन करने की बात कही।

सीएम ने दिया पीएम को धन्यवाद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे की समस्या, महिलाओं के लिए पिछली सरकारों ने कभी कुछ भी नहीं सोचा। उन्होंने बुंदेलखंड में पानी की समस्या को हल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed