फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police,jail,FIR,co,man

धोखाधड़ी कर बेची सरकारी भूमि, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
police,jail,FIR,co,man
महोबा। रुपये के लालच में भूमाफिया सरकारी भूमि को अपना बताकर बेच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को उजागर हुआ। जिसमें तीन लोगों ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर सरकारी भूमि का प्लाट युवक को बेच दिया। बाद में जानकारी होने पर रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव निवासी सुनील कुमार अहिरवार ने बताया कि उसने एक प्लाट खरीदा था। धोखाधड़ी व जालसाजी करके भूमाफियाओं ने कागजात तैयार कराकर सरकारी भूमि के प्लाट को उसे बेच दिया। पीड़ित ने जब दोषियों से रुपये वापस करने की मांग की तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अशोकरानी व उसके दो पुत्रों सचिन व संजय के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed