{"_id":"60e742f48ebc3e23af7213b1","slug":"police-fir-wife-hang-arrest-mahoba-news-knp639065657","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा रहे युवक को दरवाजे तोड़कर पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगा रहे युवक को दरवाजे तोड़कर पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी के शेखन फाटक में पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने कमरे की कुंडी लगाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दरवाजा ेतोड़कर युवक को बचाया।
शेखन फाटक निवासी बाबू सेन का पत्नी से विवाद होता था। इससे वह मायके चली गई थी। वापस न आने से परेशान युवक ने कमरे का दरवाजा बंदकर फांसी लगाने का प्रयास किया। बहन श्वेता के अचानक देख लेने पर उसने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि युवक फंदा बनाकर उसे गले में डाल रहा था। पुलिस ने उसे बचाकर समझाया-बुझाया और दोबारा ऐसा कदम न उठाने की हिदायत दी। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई। (संवाद)
पुलिस ने छेड़छाड़ के चार आरोपियों को भेजा जेल
महोबा। थाना महोबकंठ के एक गांव में दो दिन पहले किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाने के एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के आरोपी मंगल, प्रीतम, नरेंद्र व सुशील को घुटई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। इसी तरह थाना कबरई पुलिस ने खनिज अधिनियम के मामले में फरार चल रहे उत्तम अहिरवार निवासी धनपुरा हमीरपुर को धरौन मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेजा। (संवाद)