फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police arrested in arrest of accused after holding explosive material

विस्फोटक सामग्री पकड़े जाने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी

Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police arrested in arrest of accused after holding explosive material
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद करने के बाद अब पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही हैं। उधर, कबरई पुलिस भी दंपत्ति के बेटों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले डहर्रा पहाड़ के पास पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद कर गाड़ी मालिक सुधा सविता और उसके पति केशव सविता समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई। पुलिस की सख्ती के चलते विस्फोटक कारोबार से जुड़े अन्य कारोबोरियों में भी खलबली मच गई हैं। उधर, माता-पिता के विरुद्घ की गई कार्रवाई से नाराज उसके बेटे डब्बू ने अपने दूसरे भाई विमल के साथ कबरई पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने कबरई थाने में डब्बू और विमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई हैं, लेकिन घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed