फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police are questioning the associates of the mobile shopkeeper.

Mahoba News: मोबाइल दुकानदार के साथियोंं से पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 17 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police are questioning the associates of the mobile shopkeeper.
फॉलोअप
विज्ञापन


-मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला

-तीन पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश मेंं दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। चरखारी-नौसारा मार्ग पर मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस के शक की सुई उसके साथियोंं पर घूम रही है। पुलिस ने बाइक में साथ जा रहे दोस्त व तीन अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तीन टीमें आरोपियोंं की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
कोतवाली चरखारी के नौसारा गांव निवासी राजकुमार बस स्टैंड चरखारी में मोबाइल और साउंड की दुकान किए था। 14 अक्तूबर की रात वह दुकान बंद कर साथी प्रदीप के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। तभी नौसारा गांव के पास एक बदमाश ने गोली मार दी थी। इससे राजकुमार की मौत हो गई थी। आरोपी उसका बैग भी ले गए थे। दुकानदार को सटाकर गोली मारने और साथी को खरोंच भी आने पर पुलिस को शंका पैदा हुई। पूछताछ में साथी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। ऐसे में पुलिस ने प्रदीप व उसके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगी हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
इंसेट
मासूम की हत्या में मां को भेजा जेल
महोबा। पति से विवाद के बाद एक साल की मासूम बेटी को फंदे पर लटकाकर मार डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर के गांधीनगर निवासी खुशबू तीन माह से मायके में रह रही थी। 14 अक्तूबर की शाम उसका पति अरविंद से मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई थी। तलाक देने और बेटी को ले जाने की धमकी दिए जाने पर महिला ने एक साल की बेटी ऋषिका को फंदे पर लटकाकर स्वयं जान देने की कोशिश की थी। बेटी की मौत होने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेटी की मौत के मामले में आरोपी खुशबू को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed