{"_id":"a9ee9d0069e774b72621ed0a211d5a42","slug":"piracy-is-not-disclosed-advocates-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का खुलासा न होने पर अधिवक्ताओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का खुलासा न होने पर अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के यहां हुई चोरी का एक सप्ताह बाद भी खुलासा न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोतवाली प्रभारी का घेराव कर विरोध जताया और हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते मंगलवार को कामकाज नहीं हो सका। जिससे दूर दराज से आए वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी अधिवक्ता अरुण त्रिवेदी एक सप्ताह पहले परिवार सहित बाहर गए थे, तभी बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की चोरी कर ली थी।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज करा दिया था। मुकदमा दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी चरखारी पुलिस चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को धर्मराज यादव का घेराव किया। पुलिस की निष्क्रियता के चलते घटना का खुलासा न होने के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, जिससे तहसील और अदालत में कामकाज नहीं हुआ। मुकदमों की पैरवी करने दूर दराज से आए वादकारियों को तारीख देकर टरका दिया गया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा न हुआ तो अधिवक्ता शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
आठ दिन बाद भी नहीं हुआ घटना का खुलासा
कुलपहाड़। कोतवाली कुलपहाड़ के मोहल्ला टौरियरापुरा निवासी अखिलेश राज चौबे पुत्र सुरेशचंद्र ने एसपी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि आठ दिन पहले उसके घर से लाखों रुपये की चोरी होने के बाद कुलपहाड़ पुलिस ने आज तक चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी, जबकि घटना में शामिल अभियुक्तों के संभावित नाम भी पुलिस को दिए जा चुके हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश कराने का आश्वासन दिया है।