फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pipeline burst, drinking water supply of entire city halted

Mahoba News: पाइपलाइन फटी, पूरे शहर की ठप रही पेयजल आपूर्ति

Wed, 01 May 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 01 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pipeline burst, drinking water supply of entire city halted
महोबा। वीर-आल्हा ऊदल की नगरी महोबा में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बुधवार को शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

मजबूरी में लोग दूर-दराज से हैंडपंप से पानी लाते नजर आए। बावजूद इसके इन इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाकर शहरवासियों को आपूर्ति मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन तिराहा के पास कांशीराम कॉलोनी के निकट पाइपलाइन में खराबी आने से शटडाउन लिया गया। इससे टंकियों में पानी नहीं भर सका। ऐसे में शहर के मकनियांपुरा, समदनगर, सिंहभवानी, रामनगर, बड़ीहाट समेत विभिन्न वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लोग बाल्टियां लेकर काफी देर तक पानी आने का इंतजार करते लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। लोग साइकिलों से हैंडपंप से पानी ढोने के लिए मजबूर रहे। पहले से पाइपलाइन में कई जगह लीकेज हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित थी। बुधवार को आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।

उधर, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था देख रहे कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेष सिंह का कहना है कि पाइपलाइन को दुरुस्त करा दिया गया है। अब शहर में पहले की तरह ही पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed