फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pink gang took to the streets to protest against inflation

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी गुलाबी गैंग, प्रदर्शन

Fri, 03 Sep 2021 05:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pink gang took to the streets to protest against inflation
तहसील में विरोध प्रदर्शन करतीं गुलाबी गैंग की महिलाएं - फोटो : MAHOBA
महोबा। बढ़ती महंगाई, बिजली कीमतों में बढ़ोत्तरी व किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को गुलाबी गैंग की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। तहसील पहुंची आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें बढ़ती महंगाई पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग की बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। ऊदल चौक, मुख्य बाजार, कोतवाली होते हुए तहसील पहुंची महिलाओं ने तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बिजली बिलों में हो रहे घोटालों का गुलाबी गैंग विरोध करती है। सिलिंडर की बढ़ती कीमतों से महिलाएं बेहद परेशान हैं। डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों ने किसानों व आम लोगों को झकझोर दिया है। गरीब परिवार उबला खाना खाने को मजबूर हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में पार्वती, रामदेवी, उमा, आरती, नजमा, अफसाना, गीता, गगनदेवी, आशा, माया, सुशीला, कलावती, केसर, कमला, बेनीबाई सहित आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed