फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pink Gang made the tehsil Siege

गुलाबी गैंग ने तहसील का किया घेराव

Thu, 30 Jul 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 30 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Pink Gang made the tehsil Siege
 गुलाबी गैंग ने गुरुवार को सदर तहसील पहुंचकर जिले में हो रही बिजली कटौती, बिलों में मनमाने ढंग से वृद्धि किए जाने के विरोध में बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुलाबी गैंग ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर बिजली विभाग द्वारा नागरिकों पर किए जा रहे शोषण को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर तहसील में गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में जिला कमांडर ने बताया गया कि जिले में बिजली जाने का समय तो निश्चित है, लेकिन आने का कोई समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सभी तरह की सुविधाएं मिल रही है, लेकिन गरीबों को समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न आने से उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे, रात की अघोषित कटौती से चोरी की वारदातें बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिजली कटौती के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो पुलिस उन पर मुकदमे दर्ज कर देती है। जिला कमांडर ने बताया कि जिस तरह तहसील का घेराव किया गया इसी तरह बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर हर सभी जगहों पर घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या के कारण अधिकारी कर्मचारी लापरवाह हो गए है और मुफ्त का वेतन लेकर सरकार और आम जनता को धोखा दे रहे हैं। गुलाबी गैंग ने मांग कि बिजली कटौती बंद की जाए, बिजली बिलों में सुधार लाया जाए अन्यथा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला कमांडर के अलावा जय देवी, रामदेवी, सरमन, माया, रानी, प्रकाश रानी, गुलाबरानी, उमादेवी, राजकुमारी, अरविंद्र राजूपत सहित ताम लोग मौजूद रहे। अंत में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर शहर के आल्हा चौक में दो मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed