{"_id":"613a453a8ebc3e0b132f436d","slug":"physical-abuse-of-girl-student-for-one-year-by-making-porn-video-mahoba-news-knp6511882172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से एक वर्ष तक किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से एक वर्ष तक किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का मामला उजागर हुआ है। छात्रा की मां ने कोतवाली कुलपहाड़ व पुलिस उच्चाधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव निवासी बीए की छात्रा ने कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पहले युवक ने उसे झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। चार दिन पहले युवक उसे कॉलेज में फीस जमा करने की बात कहकर ले गया।
छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों के साथ रहने और युवक की गलती न होने की बात कहलाकर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। घर पहुंची पीड़िता ने पूरी घटना बताई तब मां ने छात्रा के साथ कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच तहरीर दी। पुलिस मामले जांच कर रही है