{"_id":"66a14114a505e9e19301a746","slug":"people-troubled-by-power-cut-create-ruckus-outside-dm-residence-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107955-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली कटौती से परेशान लोगों का डीएम आवास के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली कटौती से परेशान लोगों का डीएम आवास के बाहर हंगामा
Wed, 24 Jul 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी में सुभाषनगर वार्ड में तीन दिन से रात के समय बिजली गुल रहने से नाराज लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
मंगलवार की रात वार्डवासी डीएम आवास पहुंचे और हंगामा करते हुए बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर रात में ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंच आपूर्ति बहाल कराई। दो दिन के अंदर केबल बदलकर बिजली व्यवस्था बेहतर करने का भरोसा दिया।
तीन दिन से शहर के बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई है। कभी केबल ब्लास्ट होने तो कभी मशीनों में खराबी आने से छह-छह घंटे आपूर्ति ठप हो रही है। शहर के सुभाषनगर वार्ड में तीन दिन से पूरी-पूरी रात बिजली न आने से लोग उमस व गर्मी में परेशान थे।
अधिकारियों की मनमानी से नाराज वार्डवासी बृजेंद्र सिंह, हरीराम, राजकुमार, संदीप यादव, पार्वती, रज्जो, विनीता समेत कई लोग रात में डीएम आवास पहुंच गए और हो-हल्ला मचाया। लोगों का कहना था कि आए दिन केबल जलने से आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन
मामला डीएम मृदुल चौधरी तक पहुंचने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए और टीम को मौके पर भेजकर आपूर्ति बहाल कराई। अवर अभियंता श्रीकांत नामदेव ने बताया कि ठेकेदार को तत्काल केबल बदलने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन के अंदर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान, सौंपा ज्ञापन
कुलपहाड़। कस्बे में बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी से लोगों में नाराजगी है। समाजसेवी दिलीप यादव ने बिजली उपभोक्ताओं के साथ बुधवार को एसडीएम अनुराग प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। बताया कि दिन में कई बार ट्रिपिंग व फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। उन्होंने बिजली व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है। (संवाद)