{"_id":"5e97293f8ebc3e76840fcae5","slug":"people-stay-in-line-mahoba-news-knp5553718165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन पाने के लिए घंटों धूप में जूझते रहे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन पाने के लिए घंटों धूप में जूझते रहे कार्डधारक
विज्ञापन
राशन की दुकान में लाइन लगाए लोग
- फोटो : MAHOBA
महोबा। लॉकडाउन के बाद कामकाज ठप हो जाने से परेशान लोग बुधवार को राशन लेने के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों जूझते रहे। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए। वहीं कोटेदारों ने भी इस बारे में लोगों से कुछ नहीं कहा।
धूप व लू के थपेड़ों की परवाह किए बिना राशन कार्डधारक सड़क किनारे 300 फिट लंबी लाइन में लगे रहे। राशन के लिए सुबह से ही लोग राशन की दुुकानों के बाहर खड़े हो गए। लॉकडाउन के चलते शासन ने सभी कार्डधाकरों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल नि:शुल्क देने के आदेश दिए थे। इसके अनुसार बुधवार से जिले में निशुल्क चावल का वितरण शुरू किया गया।
राशन मुफ्त मिलने की जानकारी पर कार्डधारकों की सुबह से ही भीड़ जुुटना शुरू हो गई। दोपहर में गर्म हवाओं के बीच लोग राशन के लिए मशक्कत करते रहे। संकट के समय में मुफ्त में मिलने वाला चावल गरीबों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रहा है। इसे पाने के लिए लोग कामकाज छोड़कर राशन की दुकानों में लाइन लगा रहे हैं। शहर की एक दर्जन दुकानों पर दो हजार से ज्यादा कार्डधारकों की भीड़ लगी।