{"_id":"5f3ac1848ebc3e3cc352ca82","slug":"people-have-been-struggling-for-hours-due-to-jam-near-the-district-hospital-in-mahoba-mahoba-news-knp5771547100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः जिला अस्पताल के पास जाम के झाम से घंटों जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः जिला अस्पताल के पास जाम के झाम से घंटों जूझे लोग
विज्ञापन
जिला अस्पताल से रोडवेज तक लगे जाम में फंसे वाहन
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड व जिला अस्पताल 50 मीटर की दूरी पर होने के चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है। अस्पताल परिसर में निर्माण कार्यों के चलते सड़क किनारे मरीजों और तीमारदारों के वाहन खड़े होने से समस्या और गहरा गई है। सोमवार को दोपहर तीन रोडवेज बसों के आमने-सामने आ जाने से भीषण जाम लग गया। इससे करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या के कारण परिसर व इमरजेंसी वार्ड में फर्श को ऊंचा कराने का काम हो रहा है। परिसर में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। ऐसे में जिला अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदार सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आधी सड़क भर जाती है।
अस्पताल के बगल में ही रोडवेज बस स्टैंड होने से दिन भर बसों की आवाजाही होती रहती है। दोनों तरफ से एक साथ बसों के निकलने से दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे परमानंद चौक से लेकर बस अड्डे तक भीषण जाम लग गया।
जाम में रोडवेज बसों के अलावा कई चार पहिया व दो पहिया वाहन भी फंस गए। गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे वाहन चालक घंटों परेशान रहे। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया और एक घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ। लोगों का कहना है कि अस्पताल के बाहर अतिक्रमण और आधी सड़क तक वाहन खड़े कर दिए जाने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वाहनों को दूसरे स्थान पर खड़ा करने की व्यवस्था की जाए।