फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People have been aware of voting

मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
People have been aware of voting
जागरुकता रैली में मौजूद छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मतदाता जागरुकता और सहभागिता का कार्यक्रम स्टेडियम में किया गया। जहां पर स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर जागो हे मतदाता जागो, जोगा भारत भाग्य विधाता जागो के नारों से स्टेडियम गूंज उठा। स्टेडियम में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरुकता नाटक पेश किया गया। मतदाता जागरुकता के संयोजक पीएन दीक्षित ने कहा कि मतदाताओं के जागरुक होने और मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें सत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रयास करन चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक और युवतिया जो अभी मतदाता नही बने है वह अपने मतदाता बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से फार्म भरकर मतदाता बनें। मतदाता बनने के लिए जन तिथि प्रमाण पत्र व फोटो आदि लगाए। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बोटर लिस्ट का संशोधन कार्य चल रहा है। सभी बीएलओ अपने बूथ पर मौजूद रहे। इसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने घटाने का काम युद्वस्तर पर जारी है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मधुसूदन हुलमी, जिला सूचना अधिकारी राममनोहर त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed