फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People closed the route by barricading

बेरीकेडिंग करके लोगों ने मार्ग को किया बंद

Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
People closed the route by barricading
महोबा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप से लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। मोहल्लेवासियों ने एक के बाद एक स्थानों पर बेरिकेडिंग करके मार्गों को बंद कर दिया है। अब कोई भी बाहरी न आ सके। साथ ही घरों में रहकर लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। जिससे इस वैश्विक महामारी से निपटा जा सके। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर भी अब पुलिस ने आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के बाद भी महानगरों से रात में चोरी-छिपे आने वाले लोगों को रोकने के लिए मार्ग में बेरीकेडिंग कर दी है। इससे कोई भी बाहरी प्रवेश न कर सके। साथ ही यहां के लोगों को अंदर आने का दूसरा रास्ता बता दिया गया है। इससे जिला अभी तक महफूज है। यहां के लोग स्वयं जागरूक हैं और दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं। जिले में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के चलते महानगरों से आने वाले लोगों को सरहद पर पुलिस अस्पताल में जांच कराने के बाद घर भेज रही हैं। इसके बाद भी रात में तमाम लोग चोरी-छिपे घरों में पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए पूल्ड हाउस कॉलोनी रोड भटीपुरा में बेरीकेडिंग की गई है। इससे बाहरी लोगों का प्रवेश थम सा गया है। कोई भी बाहरी अब बिना जांच कराए प्रवेश नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed