फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Peace in the capital Delhi brought glory to Mahoba

Mahoba News: राजधानी दिल्ली में अमन ने किया महोबा का नाम रोशन

Fri, 11 Jul 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 11 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Peace in the capital Delhi brought glory to Mahoba
महोबा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य पर राजधानी दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महोबा के अमन सोनी ने सिंथेसाइजर की अद्भुत प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रदत्त राष्ट्रीय छात्रवृति धारक 17 बाल व युवा वाद्यवादकों को आमंत्रित किया गया। वीणा, बांसुरी, सितार, सरोद, इसराज, सारंगी, वायलिन, संतूर, मैन्डोलिन, हवाइयन गिटार , सिंथेसाइजर, श्रीखोल, तबला आदि वाद्यों पर प्रस्तुतियां हुईं। महोबा के अमन सोनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंथेसाइजर की प्रस्तुति से समां बांधकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल, प्रशिक्षण केंद्र सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर, सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पं. चेतन जोशी ने अमन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed