फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Peace committee meeting the issue of cleaning shadow

पीस कमेटी की बैठक में छाया सफाई का मुद्दा

Sat, 10 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 10 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Peace committee meeting the issue of cleaning shadow
पीस कमेटी की बैठक में मौजूद अधिकारी व नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
बारावफात पर्व को लेकर तहसील सभागार में एसडीएम प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जुलूस-ए-मोहम्मदी मार्ग पर साफ सफाई और बिजली की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने बिजली विभाग और नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को
विज्ञापन


जुलूस-ए-मोहम्मदी मार्ग पर सफाई करने के साथ साथ खंभों में बिजली के बल्ब व मरकरी लगाए जाने की बात कही। हाजी जफरउल्ला ने बताया कि जुलूस ए मोहम्मदी की अब्दुल समद साहब के आस्ताने की शुरूआत होती है। इसलिए मार्ग में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए। सैय्यद एरज
विज्ञापन


हाशमी ने बताया कि यहां पर सभी त्योहार हिंदू मुस्लिम भाई मिलजुल कर मनाते हैं। इस मौके पर सीओ सदर विनोद सिंह, जल संस्थान के अवर अभियंता एसके सिंह, सपा नेता जमील अहमद, हजरत अली अंजुमन सोसायटी के अध्यक्ष जलील खां, रामजी गुप्ता, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सफाई का मुद्दा छाया

रहा। जामा मस्जिद के पेश इमाम महबूब और छिद्दी राइन, रईश राइन, फईम मोहम्मद ने बताया कि जिस मार्ग से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला है। वहां पर गंदगी और पानी भरा है। इस पर नायब तहसीलदार ने डीपीआरओ से फोन से बात कर त्योहार से पहले सफाई कराने को कहा। अवधेश कुमार, रामदयाल नरवरिया, प्रान सिंह, पुष्पेंद्र पटैरिया, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यौम-ए-पैदाइश पर शराब की दुकानें बंद करने की मांग
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन पार्टी के अध्यक्ष साकिब खान ने बारावफात शहर के मुख्य मार्ग पर बनी शराब की दुकानों को एक दिन बंद किए जाने की मांग के साथ साथ सुअरों के घूमने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को ज्ञापन देकर त्योहार पर साफ सफाई की मांग की है।


जुलूस ए मोहम्मदी की बनाई रणनीति
महोबा। समदनगर में अब्बाहुजूर के आस्ताना परिसर में शुक्रवार को बारावफात कमेटी की बैठक हाजी अब्दुल रसीद साहब की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले का समय तय किया गया। सैय्यद एरज हाशमी ने जुलूस मार्ग पर साफ सफाई कराने पर भी जोर दिया। हजरत अली अंजमन सोसायटी के अध्यक्ष ने जलील पठान ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी न करें। बैठक में मुमताज अहमद, कादिर मंसूरी, यूसुफ मौलवी, अब्दुल सलाम, कमाल सौदागर, अपीन अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed