{"_id":"60b3c9c18ebc3e01956e32b2","slug":"patidaar-ki-giraftari-ko-2-team-bani-mahoba-news-knp6312918186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा व प्रयागराज से एएसपी के नेतृत्व में जाएगी दो और टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा व प्रयागराज से एएसपी के नेतृत्व में जाएगी दो और टीमें
विज्ञापन
महोबा। कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में फरार चल रहे निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार की तलाश तेज हो गई है। पाटीदार की तलाश व गिरफ्तारी के लिए महोबा व प्रयागराज से अपर एसपी के नेेतृत्व में दो और टीमें उनके गृहनगर राजस्थान भेजी जाएगी। दो टीमें पहले से ही यहां पर हैं। प्रत्येक टीम में अपर एसपी नेतृत्व करेंगे जबकि उनके साथ एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर व दो सिपाही शामिल रहेंगे।
इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में फरार चल रहे निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार का आठ माह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। जिस पर हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के दखल के बाद एक बार फिर पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। दो दिन पहले महोबा से दो टीमें राजस्थान भेजी गई थीं। अब दो और टीमों को भेजने की तैयारी की गई है। चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायण ने बताया कि जल्द ही महोबा व प्रयागराज से एक-एक टीम अपर एसपी के नेतृत्व में भेजी जाएगी। जो निलंबित एसपी पाटीदार का पता लगाएंगी।
पाटीदार पर इनाम की राशि बढ़ी, आईजी बोले उन्हें नहीं मिला आदेश
महोबा। क्रशर व्यापारी मामले में फरार चल रहे निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार पर अभी तक 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की तैयारी की गई है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए किसी बड़ी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाने के लिए मामले की जांच कर रहे प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। पाटीदार पर इनाम की राशि एक लाख रुपये किए जाने के सवाल पर आईजी के. सत्यनारायण ने कहा कि इनाम की राशि एक लाख रुपये हो जाने की जानकारी मिली है। अभी तक उनके पास किसी प्रकार का आदेश नहीं आया है।