फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Party to protest against rising diesel petrol prices: Chairman

बढ़ती डीजल पेट्रोल की कीमतों के विरोध में पार्टी करेगी प्रदर्शन : अध्यक्ष

Tue, 23 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Party to protest against rising diesel petrol prices: Chairman
फोटो 23 एमएएचपी 08 परिचय-नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन

जिले की सपा कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों का किया स्वागत
- अध्यक्ष बोले- डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पार्टी करेगी प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी, महोबा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं का स्वागत किया। सपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगभग 80 रुपये प्रति लीटर डीजल और पेट्रोल की कीमत पहुंच गई।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सपा खुलकर विरोध करेगी और जनता के हित की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। सपा की घोषित कार्यकारिणी में मो. शाकिर जिला महासचिव, महेश प्रसाद निषाद जिला कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार साहू, राजेंद्र सिंह यादव, रामपाल कुशवाहा, सोनू नरवरिया, जगदेव यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, हाजी ताजउद्दीन, जमीला बानो, सुशील मिश्रा सहित 16 कार्यकर्ताओं को जिला सचिव बनाया गया है। भागीरथ यादव, बलराम बनाफर, अय्यूब कुरैशी, जितेंद्र चौरसिया सहित दो दर्जन से ज्यादा लोगों का कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। महिला सभा की अध्यक्ष अवैध किशोरी यादव, व्यापार सभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार नगारिया, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष न्याज मोहम्मद उर्फ मोनू, सपा अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एड, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजपूत, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चरण सिंह और समाजवादी प्रबुद्घ प्रकोष्ठ का अध्यक्ष संजय कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed