{"_id":"5797a7964f1c1bcf0d21e825","slug":"partly-cloudy-with-a-picture-of-belasagr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बदली बेलासागर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बदली बेलासागर की तस्वीर
अमर उजाला महोबा
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
लबालब भरा बेलासागर तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार अच्छी बारिश ने बेलासागर तालाब की तस्वीर बदल दी है। एक साल से सूखे पड़े तालाब बारिश से लबालब भरे हैं। वहीं कस्बे सहित चार गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। एक महीने में बेलासागर में 674 फीट पानी भर गया है। तालाब को भरा देख लोग खुश हैं।
बेलासागर तालाब पूरी तरह सूख जाने के कारण इस साल बेलाताल, कुलपहाड़ कस्बे के अलावा मुढ़ारी और सुगिरा गांव की पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिससे लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। गर्मी के मौसम में तालाब सूख जाने से लोगों को हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहना पड़ा था, लेकिन इस साल जुलाई माह में हुई मूसलाधार बारिश से तालाब पूरी तरह भर गया। बेलासागर के भर जाने से अब सिंचाई के साथ ग्रामीणों और कस्बे वासियों को भरपूर पानी की आपूर्ति मिल रही है।
मालूम हो कि बेलासागर में 775 फीट जल भंडारण की क्षमता है। इस साल अभी तक बेलासागर तालाब में 674 फीट पानी भर गया। मात्र एक मीटर तालाब खाली पड़ा है। इस बाद तालाब खुदाई से जल भंडारण क्षमता बढ़ जाने से अब लोगों को गर्मी के मौसम में भी भरपूर पानी मिलेगा। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह ने बताया बेलासागर तालाब की खुदाई होने के बाद अब सूखे के संकट में भी तालाब से भरपूर पानी मिलेगा।