फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Panchayat assistants raise their voices for an increase in honorarium

Mahoba News: मानदेय बढ़ोतरी को लेकर पंचायत सहायकों ने बुलंद की आवाज

Sat, 20 Jun 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants raise their voices for an increase in honorarium
फोटो 20 एमएएचपी 10 परिचय-सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते पंचायत सहायक। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन

-आवास पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ब्लॉक कबरई के पदाधिकारी मानदेय बढ़ोतरी को लेकर आंदोलित हैं। उन्होंने शनिवार को सदर विधायक राकेश गोस्वामी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अमित शिवहरे और उपाध्यक्ष रोशनी व अनीता के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में डिजिटल और प्रशासनिक कार्य करते हैं। उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है लेकिन वर्तमान मानदेय छह हजार रुपये बहुत कम है। इससे आवश्यक खर्चों को पूरा करना कठिन है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। साथ ही अनुबंध प्रणाली समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाने की बात कही। महिला कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति और खाली पदों पर 50 फीसदी आरक्षण भी मांगा गया। पंचायत सहायकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed