{"_id":"62683a5e5e0d9d29eb3a685f","slug":"palak-becomes-one-day-thanedar-mahoba-news-knp6934839108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की थानेदार बनीं पलक ने देखा हवालात व मालखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन की थानेदार बनीं पलक ने देखा हवालात व मालखाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को थाना खरेला में पलक को एक दिन का थानेदार बनाया गया। पलक ने मालखाने का निरीक्षण किया और फरियादियों की शिकायतों की जानकारी ली। पलख गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज के 11वीं की छात्रा है।
थानेदार बनी छात्रा ने कार्यालय में जीडी रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर चेककर एफआईआर दर्ज करने के तरीके की मुंशी से जानकारी ली। फरियादी बनकर आई छात्राओं की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि अब छात्राओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनकी मदद करेगी। इस मौके पर सीओ चरखारी तेजबहादुर सिंह, प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार, चरखारी रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी नीलम के अलावा कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।
जागरुकता से ही रुकेगा साइबर अपराध
खरेला। थाना खरेला में साइबर अपराध जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ तेजबहादुर सिंह ने कहा कि संचार क्रांति के युग में लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने किसी भी अंजान कॉल आने पर बैंक व अन्य जानकारियां न देने की अपील की। प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार ने कहा कि जागरुकता से ही साइबर अपराध में कमी लाई जा सकती है। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, उमेश कुमार मौर्य, अभिषेक कुमार, शिव कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।