फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Painting of Alha-Udal statues started on Rakshabandhan festival in mahoba

महोबा: रक्षाबंधन पर्व को लेकर आल्हा-ऊदल की प्रतिमाओं की शुरू हुई रंगाई पुताई

Sun, 02 Aug 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Painting of Alha-Udal statues started on Rakshabandhan festival in mahoba
वीर आल्हा की प्रतिमा की रंगाई-पुताई करते पेंटर - फोटो : MAHOBA
महोबा। आल्हा-ऊदल की शौर्य और वीरता की याद में रक्षाबंधन के दिन हर वर्ष जिले में लगने वाला कजली मेला इस बार कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दिया गया है। पर्व में एक दिन का समय शेष होने पर पालिका प्रशासन ने वीर आल्हा ऊदल की प्रतिमाओं की रंगाई पुताई का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन से ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर कजली मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले मेले में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। नगर की प्रतिमाओं व शोभायात्रा के लिए पालिका प्रशासन द्वारा लाखों रुपये का बजट पास किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मेले को लेकर तैयारियां नहीं हो सकीं। बाद में जिला प्रशासन ने मेला स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

मेला स्थगित हो जाने के चलते आल्हा ऊदल समेत विभिन्न प्रतिमाओं की रंगाई पुताई न होने से लोगों में नाराजगी देखी गई थी। लोगों का कहना था कि वर्ष में एक बार प्रतिमाओं की पुताई होती है। उसमें भी पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है। तब पालिका प्रशासन ने रविवार से प्रतिमाओं की रंगाई पुताई का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed