फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Outpost in-charge Belatal Line on negligence

ठठेवरा कांड में लापरवाही पर चौकी प्रभारी बेलाताल लाइनहाजिर

Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge Belatal Line on negligence
महोबा/कुलपहाड़। कोतवाली कुलपहाड़ के ठठेवरा गांव में छेड़छाड़ की शिकार महिला को आरोपी की मां द्वारा जलाकर मार दिए जाने की घटना में नया मोड़ आ गया है। मृतका के चाचा ने ससुरालियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। उधर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बेलाताल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

ठठेवरा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला से तीन दिन पहले गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर दी थी। 15 अगस्त को महिला आग से झुलस गई और उसकी मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के जेठ ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी की मां पर घर में आकर महिला के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की मां शोभारानी को जेल भेज दिया था। मंगलवार को मृतका के मायके मेलवारा खजुराहो निवासी चाचा वृंदावन यादव ने थाने में शिकायती पत्र देकर ससुरालियों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस अधीक्षक ने जैतपुर चौकी प्रभारी अनमोल सिंह को मामले में लापरवाही मिलने पर लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed