फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Outbreak of infectious diseases increased in Mahoba, girl died due to vomiting and diarrhea

Mahoba News: महोबा संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, उल्टी-दस्त से किशोरी की मौत

Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of infectious diseases increased in Mahoba, girl died due to vomiting and diarrhea
महोबा। जिले में तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को उल्टी-दस्त से ग्रसित एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, 24 घंटे के अंदर डायरिया और बुखार से पीड़ित 20 मरीजों को वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। पर्चा बनवाने, दवाएं लेने व कक्षों में डॉक्टरों को दिखवाने के लिए मरीज व तीमारदारों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को 1000 मरीज जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे। काेतवाली चरखारी के सालट गांव निवासी प्रियंका (17) की सोमवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चचेरे भाई नरेंद्र ने बताया कि शाम तक वह खेत पर काम करती रही। तब वह ठीक थी। देर रात को उल्टी-दस्त होने पर जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, उल्टी-दस्त, बुखार व पेटदर्द से ग्रसित नवल, अंजलि, मानवेंद्र, ताजबानो, कस्तूरी, अभिषेक, हनीफ, सोएब, राहुल, शिवानी, प्रांशी, सुनील, दामिनी, ओमवती, अहान, नीलम, सावित्री, श्यामस्वरूप, रोली व प्रियांशी को वार्डाें में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने लोगों को खानपान में एहतियात बरतने की सलाह ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed