{"_id":"6207f94a0a6d93109c4248c4","slug":"our-vote-is-priceless-will-never-take-its-value-mahoba-news-knp6802905102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट हमारा है अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट हमारा है अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा) । हरवंश राठौर इंटर कॉलेज जैतपुर के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य गिरजा शंकर राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर बाईपास मार्ग होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंची। छात्राएं बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकलीं। वोट हमारा है अनमोल-कभी न लेंगे इसका मोल, लोकतंत्र का भाग्य विधाता जागरूक मतदाता-जागरूक मातदाता, डालें वोट बूथ पर जाएं-लोकतंत्र का पर्व निभाए, जागरूक समाज की क्या पहचान शत-प्रतिशत हो मतदान आदि नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर राठौर, वरिष्ठ प्रवक्ता आनंदी प्रजापति, अध्यापक मातादीन, हेमंत राजपूत, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने पीएसी के साथ किया फ्लैग मार्च
बेलाताल (महोबा)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ओझा के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, ड्योढ़ीपुरा, ब्लाक गेट होता हुआ श्रीनगर तिराहा पहुंचा। इस दौरान चौकी प्रभारी एसआई दिनेश कुमार ओझा ने लोगों से कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपना मतदान अवश्य करें। स्वयं मत का प्रयोग करें और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।