{"_id":"5899fec04f1c1b86523797b5","slug":"orai-railway-line-around-mahoba-went-unfulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई महोबा- उरई रेल लाइन की आस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी रह गई महोबा- उरई रेल लाइन की आस
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
train shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले रेल बजट में महोबा बाया राठ होते हुए उरई तक रेल लाइन बिछाने की घोषणा होने के बाद इस साल के बजट में महोबा उरई रेल लाइन को एक धेला भी मिला।
गौरतलब है कि 25 फरवरी 2016 को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में महोबा से बाया राठ होते हुए उरई तक 95 किमी रेल लाइन बिछाए जाने की घोषणा की थी।
इसके लिए 1800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इस दफा के रेल बजट में उरई रेल लाइन के लिए बजट में एक धेला भी नहीं मिला। इसके चलते अब डीपीआर भी नहीं बनाई गई। इससे महोबा उरई रेल लाइन खटाई में पड़ गई है।
पिछले साल महोबा उरई रेल लाइन की घोषणा होने के बाद महोबा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और पूर्व सांसद गंगापरण राजपूत ने रेल लाइन स्वीकृत कराने के लिए अपना अपना श्रेय बताते हुए फूल मालाएं पहनी थी। लेकिन अब बजट में धनराशि न दिला पाने से यह घोषणा बेकार साबित हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद पुखरायां ने बताया कि बजट बुक में रेल लाइन निर्माण के लिए पैसा दिए जाने का कोई जिक्र नहीं है।