फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Opposition expressed by loudspeaker at break jam

लाउडस्पीकर तोड़ने पर जाम लगाकर जताया विरोध

Fri, 08 May 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Fri, 08 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Opposition expressed by loudspeaker at break jam
बड़ी चंडिका देवी मंदिर में चल रही रामकथा के लिए हाईवे पर लगाया गया साउंड अराजक तत्वाें द्वारा तोड़ दिए जाने से भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताआें ने शुक्रवार को तहसील चौराहे पर जाम लगा दिया। साउंड तोड़े जाने से उत्तेजित लोगाें ने थाने का घेराव किया और वाहनाें में तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस ने मामला समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को अराजक तत्वाें ने पत्थराें से साउंड पर प्रहार कर साउंड तोड़ दिया। जिससे भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा मीडिया प्रभारी नीरज रावत, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल सह संयोजक आशीष त्रिपाठी, सत्येंद्र गुप्ता, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक अवधेश शर्मा के नेतृत्व में तहसील चौराहे में जाम लगा दिया। जिससे मुख्य मार्ग, छतरपुर मार्ग और बाजार मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जिसके चलते लोगाें को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 11 बजे तहसील चौराहे पर जाम लगाए जाने की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, सीओ सदर संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी नंदलाल भारती पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताआें को समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। महंत विशंभरदास, दाऊ तिवारी, नीरज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, अल्ताफ हुसैन, रफीक खान, डॉ. ज्ञानेश अवस्थी, विनोद पुरवार, सेवक सिंधी के साथ पुलिस ने वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताआें ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद लोगाें ने राहत की सांस ली। घंटो जाम लगने से माहौल तनावपूर्ण रहा।
विज्ञापन


गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
रात को पत्थर से साउंड तोड़े जाने की खबर शहर में फैल गई। भाजपा और कुछ हिंदू संगठनाें ने इसके विरोध में मदीना मस्जिद चौराहे के पास सुबह दस बजे जाम लगा दिया। इसी बीच एक बुजुर्ग के दोपहिया वाहन से निकलने पर जाम लगाए लोगाें ने रोक लिया। उन्हाेंने पास में घर होने के कारण जाने देने की बात कही। लेकिन वह एक नहीं माने। इसी बीच दोनाें पक्षाें में कहासुनी हो गई। बाद में भाजपा कार्यकर्ताआें ने तहसील चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शटर गिराकर भागे दुकानदार
तहसील चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने व दोपहिया वाहनाें से आने जाने वाले लोगाें की मारपीट करने से माहौल गरमाता देख दुकानदाराें ने दुकानाें के शटर गिरा दिए और घर चले गए। दिन में 11 बजे से दो बजे तक जाम लगा रहने लोगों को खासी मशक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed