{"_id":"589ca0be4f1c1b7e0b37aa16","slug":"open-drains-are-courting-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले नाले दे रहे मौत को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले नाले दे रहे मौत को दावत
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
शेखूनगर मोहल्ले में सड़क किनारे मौत को दावत देता नाला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महोबा शहर माडल सिटी घोषित होेने के बाद तीन माह पहले मोहल्ला शेखूनगर मेें बनी सीसी सड़क मोहल्लेवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क बनाने के बाद पाइप लाइन और बिजली लाइन के लिए बनाए गए पांच पांच फीट गहरे नाले खुले होने से वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। इससे नागरिकों में आक्रोश है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महोबा और चरखारी को माडल सिटी घोषित किया था। इससे लोगों ने खुशी थी। नागरिकों का मानना था कि माडल सिटी घोषित होने से महोबा शहर का बहुत विकास हो जाएगा। शहर के मोहल्ला शेखूनगर में करीब तीन माह पहले बनाई गई सीसी सड़क मोहल्लेवासियों के लिए मुसीबत बन गई है।
सीसी सड़क के किनारे पाइप लाइन के लिए बनाया गया नाला खुला पड़ा है। मोहल्ला शेखूनगर निवासी एडवोकेट निशांत खरे, कमाल, इशरार खान आदि मोहल्लेवासियों ने बताया कि शेखूनगर में तीन माह पहले सीसी सड़क का काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
तभी से मोहल्ले के नागरिकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीसी सड़क तो बना दी गई। सड़क के ऊपर पड़ा मलवा, बिजली लाइन और पाइप लाइन के लिए बनाया गया नाला ठेकेदार द्वारा खुला छोड़ देने से आए दिन बच्चे और नागरिक नाले में गिर कर चुटहिल हो जाते है।
उन्होंने बताया कि नाला में पानी भरा गया है। घरों से निकलने वाला पानी का भी निकास नहीं हो पा रहा है। मोहल्लोवासियों ने इस समस्या से अधिकारियों को भी अवगत कराया फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।