{"_id":"694446a26d039634290fc393","slug":"only-farmers-who-register-with-the-farmer-registry-will-receive-the-benefits-of-the-schemes-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120733-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही मिलेगा योजनाओं का लाभ
Thu, 18 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कृषि विभाग की ओर से कस्बा अजनर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति परिसर में गोष्ठी व किसान पाठशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
गोष्ठी में कृषि विभाग से टीएससी राजकुमार कुशवाहा ने किसानों की कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर संवाद किया। किसान सम्मान निधि की राशि न मिलना, फसल बीमा का लाभ न मिलना, खाद की समस्या आदि की समस्याएं किसानों ने बताईं। उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की आवश्यकता बताते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी दिए।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र द्विवेदी, समिति संचालक आलोक नगरिया, सचिव भूपकिशोर, खमा सचिव उमेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। (संवाद)