{"_id":"5f1dc4368ebc3e63b66d5b5a","slug":"one-worker-killed-and-another-injured-when-a-stone-falls-while-working-in-the-mountain-in-mahoba-mahoba-news-knp5734379195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ में काम करते समय पत्थर गिरने से एक श्रमिक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ में काम करते समय पत्थर गिरने से एक श्रमिक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
घटना के बाद पहाड़ पर जुटी भीड़
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। मकरबई पहाड़ पर काम करते समय पत्थर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई।
थाना कबरई के ग्राम मकरबई स्थित पहाड़ में ई-नीलामी से बृजमोहन सिंह का खनन पट्टा स्वीकृत हुआ था। संतराम (40) पुत्र रामस्वरूप निवासी मकरबई रविवार को पत्थर खदान में ड्रिल मशीन से खनन कर रहा था। तभी मिट्टी गीली होने के कारण ऊपर से पत्थर व मलबा गिरने से उसकी मौत हो गई।
बगल में काम कर रहा रज्जू (38) पुत्र कल्लूपाल निवासी मकरबई भी मलबे में दबकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी जटाशंकर राव व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को पट्टाधारक से आर्थिक सहायता दिला दी गई है। जल्द ही श्रमिकों के नाम श्रम कल्याण विभाग में दर्ज कराए जाएंगे।