{"_id":"5ec534618ebc3e902828a8c8","slug":"one-more-worker-died-in-road-accident-mahoba-news-knp5610720121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः सड़क हादसे में घायल एक और प्रवासी मजदूर की झांसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः सड़क हादसे में घायल एक और प्रवासी मजदूर की झांसी में मौत
विज्ञापन
महोबा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर दो दिन पहले पनवाड़ी के पास सड़क हादसे में घायल एक और प्रवासी मजदूर की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार दौरान मौत हो गई। जबकि तीन प्रवासी महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अब तक सड़क हादसे में चार प्रवासी श्रमिकों की मौत हो चुकी है।
18 मई को दिल्ली से प्रवासी श्रमिकों को महोबा लाते समय मिनी ट्रक थाना पनवाड़ी के ग्राम महुआ मोड़ के पास पिछला टायर बर्स्ट हो जाने से रात करीब सवा नौ बजे पलट गया था। जिससे हीरा पत्नी प्रेमप्रकाश, अनीता पत्नी कालीचरन और संतोष रानी पत्नी दयाराम की मौत हो गई थी जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
जबकि बालेंद्र निवासी चपका बिहार, बालादीन और उसकी पत्नी उत्तरा निवासी कंधौली और शुभकांत उर्फ सुभाष (26) निवासी पवा श्रीनगर को गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। जिसकी मंगलवार की देर रात करीब एक बजे मेडिकल कॉलेज झांसी में उपचार दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में अब तक चार प्रवासी श्रमिकों की मौत हो चुकी है। ग्राम चपका बिहार निवासी कालीचरन की ट्रक हादसे में घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह बताते है कि दिल्ली में हम दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते हैं।
मकान मालिक ने मकान खाली करा लिया। 20 दिन तक सड़क पर परिवार के साथ वक्त गुजारा। बेबस और मजबूर होकर गांव के लिए लौटे लेकिन पत्नी को इस हादसे में गवां दिया। अब छोटे-बच्चे की परवरिश को लेकर वह खासा चिंतित हैं।