फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One lakh vegetable seedlings prepared in a high-tech nursery.

Mahoba News: हाईटेक नर्सरी में सब्जी के एक लाख पौधे तैयार

Mon, 06 Jul 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
One lakh vegetable seedlings prepared in a high-tech nursery.
फोटो 06 एमएएचपी 01 परिचय-कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल स्थित हाईटेक नर्सरी में तैयार सब्जी की पौध
महोबा। उद्यान विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में तैयार कराई गई बुंदेलखंड की पहली हाईटेक नर्सरी में प्रथम चरण में सब्जी के एक लाख पौधे तैयार कर लिए गए। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों के किसानों ने गोभी, बैंगन, टमाटर, मिर्च आदि के पौधों की बुकिंग कराई है। सोमवार से पौधों का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में दो साल पहले उद्यान विभाग की ओर से नर्सरी का निर्माण शुरू कराया गया था। यह नर्सरी डेढ़ करोड़ की लागत से एक हेक्टेयर भूमि में तैयार की गई है। यहां किसी भी मौसम में सब्जी के पौध हाइब्रिड तरीके से आसानी से तैयार किए जाते हैं। अब किसानों को सब्जी के हाइब्रिड पौधे लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन


हाईटेक नर्सरी का संचालन पिछले वर्ष शुरू हुआ। तब नर्सरी में 1.85 लाख पौधे तैयार किए गए। हालांकि गर्मियों में नर्सरी का संचालन बंद रहा। छह जून से नर्सरी को फिर से शुरू किया गया। इसकी पौध अब तैयार हो गई है। जनपद महोबा, हमीरपुर, बांदा, झांसी व मध्य प्रदेश के छतरपुर, निवाड़ी के किसान सब्जी के पौधे लेने के लिए हाईटेक नर्सरी में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक साल में सब्जी के 13 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य

वित्तीय वर्ष 2026-27 में नर्सरी में करीब 13 लाख पौधे तैयार किए जाने का लक्ष्य है। इसमें टमाटर के तीन लाख, बैंगन के पांच लाख, मिर्च के एक लाख और लौकी, तरोई, खीरा, करेला, तरबूज, खरबूज आदि के चार लाख पौधे तैयार किए जाएंगे। यहां पर तैयार होने वाले टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी और बैंगन के पौधे किसानों को दो रुपये प्रति पौधे के दर से दिए जाएंगे। लौकी, तरोई, खीरा, करेला, तरबूज, खरबूज आदि के पौधे 2.70 रुपये प्रति पौधे के दर से दिए जाएंगे। यदि किसान अपना स्वयं का बीज लाते हैं तो उन्हें टमाटर, बैंगन, पत्तागोभी और फूलगोभी का पौध तैयार कराने के लिए प्रति पौधा 1.75 रुपये व लौकी, तरोई, खीरा, करेला, तरबूज, खरबूज आदि के पौध तैयार कराने पर 1.40 रुपये प्रति पौधा के हिसाब से मिलेंगे।





बेलाताल स्थित हाईटेक नर्सरी में गोभी, बैंगन, टमाटर, मिर्च आदि सब्जी के एक लाख पौधे तैयार किए गए हैं। पौधों का वितरण शुरू कर दिया गया है। -सुरेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed