{"_id":"619004f96d67b750aa22c306","slug":"one-lakh-beneficiaries-will-gather-from-across-the-board-in-pm-s-meeting-mahoba-news-knp6638084105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सभा में मंडल भर से जुटेंगे एक लाख लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सभा में मंडल भर से जुटेंगे एक लाख लाभार्थी
विज्ञापन
पीएम की सभा को जाने वाले मार्ग की लाइट सही करता कर्मी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रधानमंत्री के महोबा आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पीएम की सभा में चित्रकूट धाम मंडल के सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित एक लाख लाभार्थी जुटेंगे। जिसमें 50 हजार लाभार्थी जनपद महोबा से और बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर से भी 50 हजार लाभार्थी जुटेंगे। वहीं सभा में डेढ़ से दो लाख तक लोगों के आने का अनुमान है।
19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनपद आगमन प्रस्तावित है। अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण कर बड़ी सौगात देंगे। वहीं चुनावी साल में बुंदेलों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को शुक्रवार को जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह अधिकारियों के साथ बैठक निर्देशित कर चुके हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित 50 हजार लोगों को शामिल करने की जिम्मेदारी सीडीओ डॉ. हरि चरन सिंह को सौंपी गई है।
सीएम ले सकते हैं व्यवस्थाओं का जायजा
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री जनपद में व्यवस्थाओं को जायजा ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री 16 या 17 नवंबर को जनपद पहुंच सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। मंच को दो दिन पहले ही पूरी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहर के सभी होटल बुक
पीएम के आगमन को लेकर जनपद में वीआईपी लोगों को ठहरने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। जिससे शहर के सभी होटलों को बुक कर दिया गया है। वीआईपी लोगों के ठहरने की व्यवस्था खनिज अधिकारी देख रहे हैं।
पीएम को सुनने हर घर से पहुंचेगा एक व्यक्ति
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि जिले में मंडल स्तर पर बैठकों को शुरू हो गया है। हम लोग प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति को पीएम के संबोधन के लिए अपील करेंगे। उनकी सभा में दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। जिसमें 50 हजार से अधिक लाभार्थी सम्मिलित होंगे।
नगर पालिका को आई लाइट सही कराने की याद
महोबा। पीएम के आगमन को लेकर सभा स्थल को जाने वाले रास्ते की लाइट सही कराने की सुध नगर पालिका ने ली है। अंधेरे में डूबा रहने वाले रास्ते में लाइटें सही कर जगमग करने की तैयारी है। पुलिस लाइन छतरपुर रोड तक जाने वाले रास्ते में अबतक ज्यादातर लाइटें खराब पड़ी थीं।
कस्बावासियों ने जलशक्ति मंत्री को बताई समस्याएं
कबरई (महोबा)। कस्बा में विगत चार वर्ष से पेयजल की समस्या को लेकर युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह को अवगत कराया। चंद्रावल रोड, कलशहा बाबा धाम पर हो रहे टंकी निर्माण को शीघ्र कराए जाने की मांग की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 नवंबर को प्रस्तावित दौरे व जनसभा की व्यवस्था को देखने शुक्रवार को जिले में आये जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री महेंद्र सिंह लखनऊ वापस जाते समय कस्बे से गुजरे। नगर के चंद्रावल रोड के पास नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ,व्यापारियों व नगर वासियो ने मंत्री का स्वागत किया व उन्हें नगर में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। व्यापार मंडल के राहुल गुप्ता, कैलाश गुप्ता, विजय गुप्ता, पवन,जीतेंद्र ,अशोक गुप्ता ने जल शक्ति मंत्री को ज्ञापन सौंप कर नगर में पेयजल समस्या को दूर कराने, निर्माणाधीन टंकी का शीघ्र निर्माण कराए जाने,नगर में खेलकूद का मैदान बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष मूल चंद्र कुशवाहा व पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी सहित अनंतराम शुक्ल, उमेश वर्मा आदि ने कबरई बांध को जाने वाले चंद्रावल रोड को बनवाये जाने की मांग की ।

कस्बा कबरई में जल शक्ति मंत्री को समस्याएं बताते कस्बावासी।- फोटो : MAHOBA