फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One day salary of teachers stopped even after taking leave in Mahoba

महोबा में छुट्टी लेने के बाद भी रोक दिया टीचरों का एक दिन का वेतन

Tue, 20 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
One day salary of teachers stopped even after taking leave in Mahoba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों द्वारा किए गए रेंडम निरीक्षण में गायब मिले शिक्षकों का वेतन रोके जाने के बाद टीचरों में आक्रोश है। प्राथमिक शिक्षक संघ के कबरई ब्लाक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीएलओ ड्यूटी में कई टीचरों की ड्यूटी लगी होने व विद्यालय में छुट्टी चढ़ी होने के बाद भी टीचरों का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय छिकहरा, जूनियर हाईस्कूल बरातपहाड़ी, कन्या जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर, प्राथमिक विद्यालय कैमाहा, प्राथमिक विद्यालय दमौरा, प्राथमिक विद्यालय पसवारा सहित तमाम विद्यालयों की 127 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया।

शिक्षकों ने बताया छुट्टी लेकर आने के बाद भी उनका वेतन रोक दिया गया जबकि नियमानुसार प्रार्थनापत्र देने के बाद छुट्टी भी चढ़ाई गई थी। प्राथमिक शिक्षक संघ के कबरई ब्लाक अध्यक्ष भगत सिंह ने बीएसए से मुलाकात कर अध्यापकों की समस्याओं से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि बीएलओ ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का भी वेतन रोक दिया गया। इसकी जांच कराकर वेतन बहाल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed